फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटरी पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आई महिला

Thu, 17 Jul 2025 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल महिला को हटाते लोग ।
विज्ञापन
सोरोंजी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर एक महिला पटरी पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सोरों रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर कासगंज की ओर से मालगाड़ी आ रही थी। इस दौरान एक महिला पटरी पार करने की कोशिश करने लगी। इस दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। महिला को ट्रैक पर देखकर लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक ली। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर कासगंज जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला की पहचान जिला बांदा में सादी मदनपुर निवासी मुस्कान (45) पत्नी गांधी के रूप में हुई है। महिला रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोरो रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय बांदा की रहने वाली महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें