फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में महिला की हत्या

विज्ञापन
09एमएनपी-50-बेवर में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव घुटारा मासूमपुर में शनिवार को जमीन के विवाद में दरोगा की पत्नी को लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला। सूचना पर एसडीएम समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। देर शाम परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव घुटारा मासूमपुर निवासी रामवीर सिंह व उसके भाई प्रहलाद सिंह पुलिस में हैं। रामवीर इस समय औरैया जनपद के एरवा कटरा थाने में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वहीं प्रहलाद सिंह कासगंज पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक हैं। उनका गांव के ही इंद्रपाल और अशोक से आधा बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह जमीन इंद्रपाल के घर के पास ही है।
शनिवार को इंद्रपाल व अशोक पक्ष के लोग इस जमीन को जोत रहे थे। इसी दौरान रामवीर के खेत से मिट्टी उठाने पर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव होने लगा। आरोप है कि इंद्रपाल पक्ष के लोगों ने प्रहलाद की पत्नी अवधश्री (40) को घर से बाहर खींच कर लाठी डंडों से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर एसडीएम पीसी आर्य, सीओ प्रयांक जैन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लड़ाई के दौरान रामवीर का बेटा विपिन कुमार, अरविंद, पत्नी कांती देवी, अनिल पुत्र प्रहलाद व दूसरे पक्ष के अशोक कुमार व उनकी भतीजी डौली घायल हो गई।
- संपूर्ण समाधान दिवस में भी नहीं हुआ निस्तारण
दोनों पक्षों में जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसके लिए वे लोग कई बार संपूर्ण समाधान दिवस व अन्य जगहों पर शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में जमीन को लेकर हुए विवाद में महिला के सिर में लाठी लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
अजय शंकर राय, एसपी।

09एमएनपी-51-मृतका अवधश्री का फाइल फोटो- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें