फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसव के बाद ज्यादा खून बह जाने से महिला की मौत, लगाया जाम

Thu, 06 Jun 2024 03:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के अमांपुर मार्ग स्थित ओम अस्पताल में मंगलवार की रात्रि में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में प्रसूता को आगरा रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सक एवं स्टाफ पर कार्रवाई की मांग करते हुए अमांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।बदायूं जनपद के गांव अथैया निवासी भगवान सिंह काफी समय से सोरोंजी के चक्रतीर्थ मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल में रह रहा है। उसकी पत्नी रीता को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को अमांपुर रोड स्थित ओम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने रात्रि दो बजे ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया, लेकिन महिला को अधिक रक्त स्राव होने लगा, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सक ने महिला को सुबह छह बजे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय प्रसूता ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत हो जाने पर परिजन उसके शव को लेकर अस्पताल आ गए और चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

हंगामा होते देख चिकित्सक व स्टाफ मौके से फरार हाे गया। मृतका के परिजन व ग्रामीण भी ट्रैक्टर के माध्यम से मौके पर आ गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए अमांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राम वकील पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए और समझा कर मामला शांत कराया। लगभग 30 मिनट तक जाम के हालात बने रहे। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पर एसीएमओ डाॅ. एसके सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल सील कर दिया।


निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर प्रसव के बाद महिला को बाहर ले जाते समय मौत हो गई। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। संचालक को नोटिस देकर आवश्यक प्रपत्र मांगे जाएंगे।- डॉ. राजीव अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें