फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिलिंडर लीकेज हादसे में घायल एक महिला व एक मासूम ने दम तोड़ा

Sat, 17 Feb 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के हुल्का मोहल्ला में शुक्रवार को सिलिंडर से हुए अग्निकांड की घटना में गंभीर रूप से झुलसी एक महिला व एक डेढ़ वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। अभी अन्य घायलों में कई की स्थिति गंभीर है। अग्निकांड से पीड़ित परिवार में चीत्कार की स्थिति बनी है। अग्निकांड की इस घटना में गीता (35) पत्नी मनोज एवं मनोज के साले सोनू का डेढ़ वर्षीय बेटा अनमोल की मौत आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हो गई। इस अग्निकांड में अनमोल की मां उर्मिला (25) पत्नी सोनू, सोनू (26) निवासी मोहल्ला धनपाल गंजडुंडवारा, अंजली, निखिल, संजना की स्थिति भी गंभीर बताई गई है। इन सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। देर सायं तक मृतकों के शव उनके घर नहीं आ सके थे। आगरा के मेडिकल कॉलेज में ही दोनों को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अग्निकांड की यह घटना शुक्रवार को मनोज के घर में उस समय हुई जब उसकी पत्नी गीता सुबह 6 बजे चाय बनाने के लिए उठी। उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा ऑन करके माचिस जलाई वैसे ही आग पूरे कमरे में फैल गई। सिलिंडर में पहले से लीकेज थी, लेकिन रात्रि में सोते समय उन्हें इसका आभास नहीं हुआ। सिलिंडर जिस कमरे में रखा था वहीं पर कमरे का दरवाजा था। जिससे आग की तेज लपटों के बीच से परिवार के लोग निकल नहीं पाए और बुरी तरह से आग बुझाने के प्रयासों में जल गए। आसपास के लोगों और दमकल कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें