फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित दो माह के बालक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ ही सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को बुखार से पीड़ित दो माह के बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में 597 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। 11 मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में बुखार और सर्दी जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ चले हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में कुल 597 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों की सलाह पर गंभीर हालत में 11 मरीजों को भर्ती कराया गया। कस्बा भोगांव निवासी मुकेश सिंह के दो माह के पुत्र निखिल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि बच्चे को मृत अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें