कासगंज। अवैध बालू पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जिसमें अवैध बालू खनन कर ले जाते एक ट्रक और दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वहीं वाहन स्वामियों पर जुर्माना लगाया गया है।
खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट के पास सोरोंजी मार्ग पर बदायूं की ओर बालू ले जाते ट्रक को टीम ने रोगा। पूछताछ में चालक पर बालू की रॉयल्टी की पर्ची पुरानी पाई गई। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन में खड़ा कराया है। वहीं पटियाली क्षेत्र के दरियागवंज में शनिवार की रात्रि में बालू का अवैध खनन कर ले जाते दो ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया। दोनों ट्रैक्टरों को थाना में खड़ा कराया है।
खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना क्षेत्र में मिल रही थी। जिस पर यह कार्रवाई की गई है। ट्रक स्वामी पर 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं दोनों ट्रैक्टर स्वामियों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।