फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरा पेड़...ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित, स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री

Sun, 13 Apr 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

माैसम की मार रेलवे पर भी देखने को मिली। आंधी से पेड़ टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। ट्रेनों के इंतजार में यात्री स्टेशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
train demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में आंधी की वजह से रेलवे ट्रैक पर पेड़ टूट कर गिरने से पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। घंटों स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात आई आंधी से शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक भी बाधित हो गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक बाधित होने से वाराणसी से चलकर मुंबई जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से 1 घंटा 20 मिनट देरी से मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 

भिवानी से मैनपुरी होकर कानपुर की ओर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2 घंटा 37 मिनट देरी से मैनपुरी पहुंची। टूंडला से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 2 घंटे 7 मिनट लेट रही। कासगंज से चलकर शिकोहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 1 घंटा 53 मिनट देरी से मैनपुरी पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मैनपुरी के स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि जानकारी मिली है कि आंधी के चलते शिकोहाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया था इसलिए ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ट्रैक सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें