फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला बनवारी से एक किशोर हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

गांव नगला बनवारी में मामा के यहां रह रहा किशोर बुधवार सुबह से लापता हो गया। सूचना के बाद पुलिस जांच करने के लिए पहुंची। पुलिस को किशोर के कपड़े मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें किशोर साइकिल से जाता हुआ दिखा। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वनवारी निवासी गगन का भांजा मोहित यादव करीब पांच साल से उनके साथ रह रहा है। सुबह वह स्कूल जाने की बात कह कर निकला और फिर लापता हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह जांच के लिए गांव पहुंचे। किशोर के कपड़े भी पुलिस को घर से कुछ दूरी पर मिल गए। इन्हें देख कर परिजन अनहोनी की आशंका से भयग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान एक सीसीटीवी में किशोर बदले हुए कपड़े पहने साइकिल से तेज रफ्तार से जाता नजर आया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोर लापता नहीं हुआ है, वह कहीं चला गया है, पुलिस जल्द ही पता लगा लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें