फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर चारा लेने गई किशोरी को किया अगवा

Tue, 12 Sep 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई किशोरी लापता हो गई। मामले में किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोरी को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

9 सितंबर की सुबह क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब चारा लेने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पिता ने किशोरी को अगवा करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से किशोरी को बरामद करने के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें