फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनवरी में विवि आएगा फ्रेंच दूतावास का दल

Fri, 19 Dec 2025 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंगवेज का स्तर अब वैश्विक स्तर पर पहुंच चुका है। अब जनवरी में फ्रेंच दूतावास का उच्चस्तरीय दल डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन

विदेशी भाषा विभाग के समन्वयक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि यूनिवर्सिटी का कई अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू हो चुका है। अब भाषा शिक्षण को और मजबूती देने के लिए यह प्रयास किया गया है। 19 नवंबर को दिल्ली में तय हुआ था कि जनवरी में आगरा में फ्रेंच यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर या कोई अन्य, दूतावास के अधिकारी सहित उच्चस्तरीय दल डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य फ्रेंच भाषा को और मजबूत और गुणवत्तापूर्ण करना है। इस दौरान एमओयू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें