फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध

Sat, 17 Feb 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड में संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने ऑन लाइन उपस्थिति का विरोध करते विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। समस्याओं के शीघ्र निस्तारित किए जाने की मांग की गई। ब्लाक संयोजक गजेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण, लंबित भुगतान, उपार्जित अवकाश आदि की समस्याएं काफी समय से लंबित चल रही हैं। जिनका निस्तारण नहीं हो सका हैं। शीघ्र सभी मांगे निस्तारित कराईं जाएं। जिस तरह से शिक्षकों को उनकी व्यक्तिगत आईडी पर सिम खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है, उसका ब्लाक से प्रदेश स्तर तक निरंतर विरोध है किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों की तरह शिक्षकों को भी मोबाइल और सिम दिलाएं जाएं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति संभव नहीं हैं। इसमें नेटवर्क सहित अन्य दिक्कतें सामने आएंगी। मिड डे मील में कमियां निकालकर शिक्षकों को अनावश्यक उत्पीड़न रोका जाए। समस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर उपजिलाधिकारी को और उसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें