बिचपुरी। बोदला-अछनेरा रोड पर थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव अंगूठी के पास शनिवार रात करीब नौ बजे भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार मृतक कृष्णा (28) निवासी रायभा थाना अछनेरा है। वह पत्थर कारीगर था और बोदला स्थित बुआ के घर से लौट रहा था। इसी दौरान अछनेरा की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पिता का इकलौता सहारा था। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी पुष्पा से हुई थी। उसकी एक वर्षीय बेटी कृतिका है। प्रधान रायभा रवि शर्मा ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।