फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,  एक की मौत, साथी घायल

Wed, 25 Jan 2023 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में शहर से अपने गांव लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक का मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा अतरौली मार्ग पर ढोलना क्षेत्र में ईंट-भट्ठा पास हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम अरविंद (28) निवासी करसरी अपने साथी रामप्रकाश (28) निवासी मुबारकपुर के साथ कासगंज से अपने गांव जा रहा था। जब वे ईंट-भट्ठा के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, रामप्रकाश की स्थिति को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें