फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शोहदे के खौफ से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई, अनहोनी की आशंका से दहशत में परिवार

Wed, 25 Jan 2023 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक शोहदे से परेशान होकर छात्रा पढ़ाई छोड़कर घर में दुबक गई। शोहदा वहां भी पहुंच जाता है। इससे वह दहशत में है। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

 
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शोहदे की हरकतें इस कदर बढ़ी कि छात्रा दहशत में आ गई। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। खौफजदा छात्रा ने आजिज आकर पढ़ाई छोड़ दी। लेकिन, बेखौफ शोहदे ने फिर छेड़छाड़ की। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी का है। यहां की निवासी 16 वर्षीय छात्रा कुछ समय पहले तक बेखौफ होकर पढ़ने जाया करती थी। लेकिन, अब एक शोहदे के खौफ ने उसने पढ़ाई से भी नाता तोड़ दिया है। पीड़िता ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पुष्पेंद्र नामक युवक उसे काफी समय से परेशान करता आ रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

बताया कि पुलिस के कार्रवाई न करने से नतीजा ये हुआ कि शोहदे को किसी का खौफ नहीं रहा। शोहदे की हरकतों से खौफ खाकर मैंने पढ़ाई छोड़ दी। लेकिन, इसके बाद भी शोहदे की हरकत कम नहीं हुई। 23 जनवरी को छात्रा घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी, तभी शोहदा वहां आया और छेड़छाड़ करने लगा। उसके साथ पिता रामनरेश भी था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली में आरोपी व उसके पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें