फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार ईको कार ने 6 बकरियों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। आगरा जगनेर रोड पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार इको गाड़ी ने बकरियों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 6 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो घायल बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

घटना उस समय हुई जब पशुपालक देवीराम निवासी नरीपुरा थाना खेरागढ़ अपनी बकरियां नरीपुरा में रोड किनारे चरा रहा था। आगरा की ओर से आई तेज रफ्तार इको गाड़ी में सवारी भी बैठी थीं। इको गाड़ी ने बकरियों के झुंड पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इको गाड़ी का पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। सवारियों को उतारकर ग्रामीण ईको गाड़ी और चालक को लेकर सरेन्धी पुलिस सहायता के केंद्र पर लेकर पहुंचे और वहां गाड़ी खड़ी करवा दी। पशुपालक देवीराम की कुल 6 बकरियां इस हादसे का शिकार हुईं। पीड़ित पशुपालक ने पुलिस से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें