फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कटर की चिंगारी से लगी आग, 6 बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 19 Apr 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। मड़ाई के दौरान उठी चिंगारी से खेत में 6 बीघा रकबे में गेहूं का लांक जलकर नष्ट होने का मामला सामने आया है। जैतपुर के पहाड़पुरा गांव में भगवान सिंह के खेत को भेज पर लेकर दीपक ने गेहूं की फसल की थी। शुक्रवार की रात 12.30 बजे गेहूं के लांक की मड़ाई की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मड़ाई के दौरान कटर की चिंगारी से भूसे के जरिए लांक में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही खेत से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर बाह से पहुंची दमकल आग को बुझा पाती, उससे पहले ही 6 बीघा रकबे में गेहूं का लांक जलकर नष्ट हो गया। खेत के किनारे पर लगाए गये पेड़ भी आग की लपटों से झुलस गये। शनिवार सुबह तड़के तक बुझी आग के दौरान ग्रामीण किसानों में अफरा तफरी मची रही। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें