फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोते बुजुर्ग को सांप ने डसा, पकड़कर ले आया सीएचसी, देख घबराए मरीज व तीमारदार

विज्ञापन
बुजुर्ग को सांप ने डसा, सांप को अस्पताल ले पहुंचे परिजन
विज्ञापन
बाह। चित्राहाट के लालपुरा गांव में सोमवार की सुबह 10 बजे बुजुर्ग बलवीर सिंह अपने घर में जमीन पर चादर बिछा कर सो रहे थे। सोते समय सांप ने उनके पैर की अंगुली में एक के बाद एक दो बार डस लिया, जिससे अंगुली से खून बहने लगा। उन्होंने सांप को देखा और शोर मचाकर परिजन को बुला लिया। परिजन ने सांप को पकड़ कर झोला में बंद किया और बलवीर सिंह के साथ सांप को भी बाह सीएचसी ले पहुंचे।
विज्ञापन

सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में सांप को देख कर मरीज और तीमारदार घबरा गए। आनन-फानन में सांप को फिर से झोला में बंद किया। तब कहीं जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग को भारतीय वुल्फ (भेड़िया सांप) ने काटा था। ज्यादा जहरीला नहीं होता है, सर्पदंश के शिकार बुजुर्ग को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें