फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शनिवार शाम बृजमोहन के खेत पर बने ट्यूबवेल के पास करीब सात फीट लंबा अजगर देख किसानों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया अजगर का आधा शरीर जमीन के अंदर और आधा बाहर था। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।