आगरा। मंटोला के दरेसी स्थित होटल जिज्ञासा के बाहर से सोमवार रात 11.30 बजे कार्यक्रम में आए ढोलीखार निवासी रईसुद्दीन का स्कूटर चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, जिस पर सीसीटीवी फुटेज देखने पर भी चोर का पता नहीं चला। आठ घंटे बाद स्कूटर होटल से ही 50 मीटर की दूरी पर 15 फुट गहरे नाले में पड़ा मिल गया। आशंका है कि चोरी के बाद रास्ते में नाले में स्कूटर गिर गया होगा। उसके पास एक मोबाइल भी मिला। पुलिस ने स्कूटर मालिक से तहरीर देने के लिए कहा। थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे एक राहगीर ने फोन करके बताया कि दरेसी स्थित नाले में एक स्कूटर पड़ा हुआ है। पुलिस ने स्कूटर को बाहर निकलवाया। नाले में कुछ दूरी पर एक मोबाइल भी पड़ा था। पुलिस ने सिम निकालकर जांच की, लेकिन पता नहीं चल पाया।