फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत ने शुरू की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। पढ़ेगी तो बढे़गी लड़कियां मुहिम के तहत गांव नीमगांव में संत ने बेटियों को पढ़ाने की मुहिम शुरू की है। इस अभियान में 21 बेटियों का अलग-अलग विद्यालयों में प्रवेश दिलाया है। श्रीभगवान नीमगांव इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संत श्याम सुंदर दास ने बताया कि वे प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम से प्रभावित हैं। वे ब्रज में भजन, साधना और ब्रजवासियों की सेवा करने आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में देखा कि जो लड़कियां स्कूल जाना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक अभाव से स्कूल नहीं जा पा रही हैं। इसके लिए साधु मन के भाव से कि ब्रज की बेटियां राधा होती हैं। इस मुहिम के तहत 21 बेटियों का पांच स्कूलों में प्रवेश कराया है। शिक्षा पर इनका पूरा खर्च उठाएंगे। ग्राम प्रधान योगेश सिंह ने बताया कि महात्मा द्वारा शुरू की गई पहल सराहनीय है। पूरे गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है। प्रधानाचार्य गौर गोपाल दास, राजेश चौधरी, कृष्ण मुरारी, हरिओम कौशिक, गिरधारी, मुकेश मिश्रा, बांके बिहारी, श्याम सुंदर, उर्मिला देवी, मीना देवी, अजय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें