फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टोल प्लाजा पर भाकियू नेता की गाड़ी रोकने पर हंगामा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं के जुटने पर झुका प्रबंधन, मैनेजर ने मांगी माफी

विज्ञापन
फोटो।टोल प्लाजा 21 पर गाड़ी रोके जाने को लेकर टोल कर्मियों से बातचीत करते भाकियू नेता व मौके पर
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा-21 पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक पदाधिकारी की गाड़ी रोकने पर टोल कर्मियों और किसान नेताओं के बीच बहस हो गई। बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। टोल प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि शुक्रवार को तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाह जितेंद्र सिंह यादव आगरा से नसीरपुर कट के रास्ते अपने घर जा रहे थे। टोल से संबंधित मैसेज होने के बावजूद टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और करीब एक घंटे तक आगे नहीं जाने दिया। गाड़ी रोके जाने को लेकर टोल कर्मियों और किसान नेता के बीच कहासुनी हो गई। जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष दीपक तोमर कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा 21 पहुंच गए। जानकारी होने पर टोल प्लाजा मैनेजर मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत कराया। जिलाध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि टोल प्लाजा मैनेजर ने भविष्य में ऐसी समस्या न होने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, तहसील प्रवक्ता गोविंद सैंथिया, छोटेलाल रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें