फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन के लिए ससुर ने किया Kill: ससुराल में उमा के पास था केवल एक कमरा, रसोई के लिए हो रही थी किच-किच

Mon, 02 Dec 2024 10:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद

सार

उमा के पति संदीप उन्नाव में पीएनसी कंपनी में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत हैं। ससुराल के मकान में केवल एक कमरा उमा के पास था। उनके पास रसोई घर नहीं था। इसको लेकर पिछले कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
मृतक उमा देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शिकोहाबाद स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में मकान के बंटवारे के लिए हुए झगड़े में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सेना से रिटायर्ड ससुर पर हत्या का आरोप है। हत्या के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। मृतका की पहचान उमा देवी (32) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सूचना पर एसएसपी, एसपी ग्रामीण समेत थाना पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतका की देवरानी व जेठानी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उमा देवी, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ससुराल में अपने दो बच्चों अवनी (6) व अंश (3) के अलावा देवरानी-जेठानी व ससुर के साथ रहती थीं। 

उमा के पति संदीप उन्नाव में पीएनसी कंपनी में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत हैं। ससुराल के मकान में केवल एक कमरा उमा के पास था। उनके पास रसोई घर नहीं था। इसको लेकर पिछले कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर को काफी विवाद घर में हुआ। आरोप है कि झगड़े के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे सेना से रिटायर्ड ससुर ने उमा की गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली लगते ही उमा देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। पड़ोसियों को जब वारदात की जानकारी हुई तो उनके भी होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी समेत इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए उमा देवी की देवरानी और जेठानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है।

शराब पीने का आदी है आरोपी ससुर
पुलिस हिरासत में मौजूद देवरानी-जेठानी ने पुलिस को बताया कि मृतका उमा देवी के पति संदीप समेत कुल चार भाई हैं। सबसे बड़ा भाई प्रदीप, दूसरा संदीप, तीसरा कुलदीप एवं चौथा भाई सनी है। मृतका का पति एवं प्रदीप शहर से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसके अलावा कुलदीप तथा सनी शहर में ही रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। ससुर राज कुमार चौहान शराब पीने के आदी है।
विज्ञापन

मकान के कमरे व रसोई के बंटवारे को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतका के ससुर पर हत्या का आरोप है। वह अभी फरार है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें