फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News:  कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुआ केस, सिकंदरा पुलिस से मांगी आख्या

Thu, 13 Nov 2025 09:59 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना सिकंदरा के थानाध्यक्ष केस न दर्ज कर फंस गए। कोर्ट ने उनसे आख्या तलब की है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के ककरैठा के रहने वाले पीड़ित ने दिया था प्रार्थनापत्र।
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर 30 अक्तूबर को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश थानाध्यक्ष सिकंदरा को दिया था। 10 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर कोर्ट ने आख्या तलब की है।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के ककरैठा निवासी राजेश मुदगल ने अपने ही गांव के शंकर लाल, गौरव, सौरभ और पदम लाल के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि 3 अक्तूबर 2025 की शाम 4 बजे विपक्षी एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर उनके घर के अंदर आ गए। उन्हें और पत्नी की पिटाई की। शोर सुनकर बचाने आए लोगों को देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें