फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ननिहाल आई किशोरी को ले गया रिश्तेदार

Sat, 23 Mar 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल आई किशोरी को ले गया रिश्तेदार
विज्ञापन

फिरोजाबाद की रहने वाली है पीड़िता, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल आई एक किशोरी लापता हो गई। पता चला कि एक रिश्तेदार युवक की उसे अपने साथ ले गया है। जानकारी होने के बाद फिरोजाबाद निवासी पीड़िता की मां ने नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के एक गांव की रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने नाना के यहां रहने के लिए आई थी। 8 मार्च की सुबह रिश्ते का भाई किशोरी को अपने साथ लेकर चला गया। सूचना मिलने के बाद किशोरी की मां फिरोजाबाद से मायके पहुंची। नामजद रिश्तेदार के घर जाकर जब जानकारी ली। वहां मौजूद आरोपी के परिजन ने कुछ जानकारी देने की बजाय उल्टा धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि उसे आशंका है कि कहीं बेटी के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें