फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंड-बाजे के साथ निकाली पौधों की बरात, ताज नेचर वॉक पर हुआ समापन

विज्ञापन
ताजगंज स्थित शिल्पग्राम से वन विभाग की ओर से पौधों की बरात निकाली गई, कार्यक्रम में उपस्थित सीस
विज्ञापन
आगरा। वन महोत्सव के मौके पर मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की बरात निकाली गई। शिल्पग्राम से ताज नेचर वॉक तक निकली इस अनोखी बरात में पौधों को रथयात्रा और बैंड-बाजे के साथ ले जाया गया। शुभारंभ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आगरा जोन भीम सेन ने किया।
विज्ञापन

बरात में वन विभाग के अधिकारियों के साथ एनसीसी कैडेट्स, केपी पब्लिक स्कूल, लोपामुद्रा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ताज नेचर वॉक पहुंचने के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। यहां पौध भंडारे का आयोजन कर लोगों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. अनिल पटेल, डीएफओ राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
नगर वन खंदारी में सीड बॉल से पौधरोपण
वन महोत्सव के तहत बाईंपुर रेंज के नगर वन खंदारी में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहले पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद सीड बॉल के माध्यम से पौधरोपण की पहल की गई। लोगों ने उत्साह के साथ सीड बॉल फेंककर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। वहीं एत्मादपुर रेंज के एक स्कूल में उपजिलाधिकारी एत्मादपुर ने पौधरोपण किया और फलदार पौधों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें