भाजपा कार्यालय पर तैयारियों की बैठक में बोलते विधायक भोगांव। संवाद
भोगांव। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंंती पर 14 नवंबर को निकलने वाली पदयात्रा पर विचार विमर्श किया गया। भाजपा विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति से भारत की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया था। वही भावना इस यूनिटी मार्च की प्रेरणा है। पद यात्राओं का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान से जन-जन को अवगत कराना और युवाओं में राष्ट्रीय एकता की चेतना जगाना है। उन्होंने बताया कि पद यात्रा भाजपा शिविर कार्यालय से शुरू होगी। मुख्य बाजार में भ्रमण कर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचेगी। ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत, बॉबी मिश्रा, भूपेंद्र यादव, आशीष तिवारी, नारम सिंह लोधी, सुनील राजपूत, जितेंद्र राजपूत , प्रताप राजपूत, गौरव शाक्य मौजूद रहे।