फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुत्तों के झुंड ने हमलाकर मोर को मार डाला

Thu, 05 Jun 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में टिंडौली रेलवे स्टेशन के पास एक मोर पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घायल मोर ने कुछ देर तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय पक्षी के शव को गड्ढा खोद कर दफना दिया। दन्नाहार क्षेत्र में बुधवार की शाम कुछ ग्रामीण टिंडौली रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो देखा कि कुछ कुत्ते एक मोर पर हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ कर वहां से भगा दिया। गंभीर रूप से घायल मोर को बचाने के लिए ग्रामीणों ने पानी पिलाया, पशु चिकित्सक को बुलाने से पहले ही राष्ट्रीय पक्ष ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जब वन विभाग व स्थानीय पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। कुत्ते के हमले में मोर की मौत का मामला सामने आया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी के बाद राष्ट्रीय पक्ष के शव को एक खेत में गड्ढा खोद कर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें