फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुसमरा के सट्टा किंग और उसके सरपरस्त भाजपा नेता रडार पर

Thu, 05 Jun 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा में संचालित सट्टेबाजी के खेल पर पुलिस ने निगाह तिरछी कर ली है। सट्टा किंग और उसके सरपरस्त भाजपा नेता पर पुलिस अंकुश कसने जा रही है। सर्विलांस और खुफिया तंत्र को इनके पीछे लगाया गया है। कई रसूखदार इस मामले में सिफारिश करने में लगे हैं। मगर, आलाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सट्टा किंग का धंधा नहीं चलेगा। एक भाजपा नेता की सरपरस्ती में लंबे समय से कुसमरा में जिले का सबसे बड़ा सट्टा होता है। यहां सारा खेल मोबाइल पर होता है। हर रोज करीब 30 से 40 लाख रुपये का सट्टा लगता है। पुलिस की भी निगाह में सारा खेल है। मगर, पुलिस भाजपा नेता के दबाव और एक माननीय के दबाव के कारण इन पर हाथ डालने से डरती रही। मगर, अब पुलिस ने इन पर निगाह तिरछी कर ली है। सट्टे के धंधे से जुड़े लोगों को फोन सर्विलांस पर लिए गए हैं। साक्ष्य संकलन का क्रम जारी है। जल्द ही इन पर कमर तोड़ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें