फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच किलो से अधिक वजन का नवजात जन्मा

Sat, 12 Jul 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पांच किलो से अधिक वजन के बच्चे केे साथ सीएचसी का मौजूद स्टाफ।
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोधना में बृहस्पतिवार देर शाम पांच किलो से अधिक वजन का नवजात जन्मा। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टर्स भी नवजात के अधिक वजन देखकर हैरान हो गए।फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र की रहने वाली विमला पत्नी आकाश को प्रसव के लिए सीएचसी गोधना में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा अधीक्षक प्रवीन कुमार, महिला चिकित्सक डॉ. पूजा हजारे, डॉ. विकास यादव और स्टाफ नर्स दिव्या व चंद्रभान की देखरेख में ऑपरेशन के जरिए उनका प्रसव कराया गया। जब बच्चे का वजन किया गया, तो वह पांच किलो से अधिक निकला, जो सामान्य से काफी ज्यादा है।चिकित्सा अधीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि आमतौर पर नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलो के बीच होता है। इस बच्चे का वजन असाधारण है और ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीएचसी गोधना में इस तरह का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें