फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवानी में पूर्व बार अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Sat, 12 Jul 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे घायल पूर्व बार अध्यक्ष सौरभ यादव।
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी परिसर शुक्रवार सुबह रणभूमि में तब्दील हो गया। पूर्व बार अध्यक्ष सौरभ यादव पर जानलेवा हमला किया गया। करीब एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा किए गए इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना का कारण अभी विरोधाभास में फंसा है। देर शाम तक पुलिस को मामले में तहरीर नहीं मिली थी। घटना सुबह 11 बजे करीब की है। शहर के स्टेशन रोड निवासी पूर्व बार अध्यक्ष सौरभ यादव अपने साथी अधिवक्ता के साथ दीवानी स्थित चैंबर से कोर्ट जा रहे थे। बी-ब्लॉक के निकट अचानक करीब एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों से घेरकर हमला बोल दिया। हमले में सौरभ के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, हमलावर मौके से फरार हो गए। सौरभ को उनके जूनियर विपुल यादव और अन्य साथियों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए। सौरभ को वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, सौरभ यादव ने आरोप लगाया कि उन पर हमला उनके बड़े भाई अंबरीश यादव (जो स्वास्थ्य विभाग में डाटा एंट्री मैनेजर हैं) के खिलाफ दर्ज एक फर्जी मुकदमे और उनके स्वयं के खिलाफ दर्ज मुकदमों से जुड़े लोगों ने किया है। उन्होंने कुछ हमलावरों को पहचान लेने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें