फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चलते स्कूटर में लगी आग, बाल-बाल बचा सवार

विज्ञापन
स्कूटर में अचानक आग
विज्ञापन
आगरा। बल्केश्वर चौराहे के पास बुधवार रात को चलते एक्टिवा स्कूटर में अचानक आग लग गई। इस पर सवार व्यक्ति ने स्कूटर को रोक दिया। वह कुछ कर पाता, तब तक आग ने पूरी स्कूटर को चपेट में ले लिया। यह देखकर सड़क पर वाहन रुक गए। सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात 10 बजे की है। कमला नगर स्थित कुंज काॅलोनी निवासी सचिन शिखर आलू व्यापारी हैं। वह स्कूटर से घर आ रहे थे। शनिदेव मंदिर के पास स्कूटर से अचानक धुआं निकलता देखा। उन्होंने स्कूटर को धीमा किया, तभी लपटें निकलने लगीं। यह देखकर वो घबरा गए। उन्होंने स्कूटर को रोक दिया। इसके बाद दूर खड़े हो गए। आग लगता देखकर आसपास से निकल रहे वाहन भी रुक गए। बाद में लोगों ने पानी लाकर डाला। तब कहीं 15 मिनट बाद आग बुझी। मगर तब तक स्कूटर पूरी तरह जल गया। व्यापारी ने बताया कि टंकी से पेट्रोल का रिसाव होने की वजह से हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने का कारण पेट्रोल की टंकी से लीकेज होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें