फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेल प्रतियोगिताओं को बेहतर बनाने के लिए जीआईसी में बनेगा मिनी स्टेडियम

Wed, 06 Aug 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक स्कूलों की खेलकूद और स्काउट गाइड प्रतियोगिताओं को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्काउट गाइड प्रांगण में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड के खेल मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि हर विद्यालय में स्काउट गाइड की टोलियां गठित की जाएं। कृष्ण कुमार लीडर ट्रेनर स्काउट, कुसुम चौहान सहायक लीडर ट्रेनर गाइड ने स्काउट गाइड पंजीकरण के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में हर प्रसाद यादव, उपदेश कुमार ,राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रशांत चतुर्वेदी, विजय कुमार, अर्जुन सिंह यादव, सुभाष चंद्र यादव, सुमन यादव, प्रभा कुमारी,आराध्या पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें