इरादतनगर। क्षेत्र के सैयां इरादतनगर मार्ग स्थित गुप्ता फिलिंग स्टेशन के पास रविवार देर रात इरादतनगर की तरफ से आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और पलट गई। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी से आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग गाड़ी की तरफ दौड़ कर पहुंचे और गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी इरादतनगर ने बताया कि घायल चालक प्रमोद निवासी रूपवास भरतपुर राजस्थान को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मैक्स पिकअप गाड़ी जो कि खाली थी। गाड़ी पलटने और उसके बाद आग लगने से गाड़ी में नुकसान हुआ है। पुलिस मौके पर मौजूद है। यातायात सुचारू करा दिया गया है।