फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चारागाह में भीषण आग, 100 बीघा क्षेत्र जलकर राख, वन्य जीवों में भगदड़, दमकल व ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू

विज्ञापन
चारागाह में भीषण आग, 100 बीघा क्षेत्र जलकर राखवन्य जीवों में भगदड़, दमकल व ग्रामीणों की मशक्कत
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसईअरेला क्षेत्र के गांव मानिकपुरा गुर्जा फ्लू में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 100 बीघा के विशाल चारागाह (बंजर जमीन) में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड से चारागाह का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका है और पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है। चारागाह में रहने वाले खरगोश, सियार समेत कई वन्य जीव जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें