फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
बेलनगंज में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। बेलनगंज चाैराहे पर एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में रविवार रात भीषण आग लग गई। इससे आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची छत्ता थाने की पुलिस और दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में सारा सामान और फर्नीचर जल गया।
विज्ञापन


शोरूम बेलनगंज निवासी दीपक जैन का है। पास ही हार्डवेयर और होम्योपैथिक दवाओं की दुकान है। दीपक ने बताया कि वह रात तकरीबन 8 बजे शोरूम बंद कर गए थे। रात करीब 9 बजे राहगीरों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलता देखा। पुलिस को सूचना दी। इस पर दमकलकर्मी आ गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

बाद में शटर खोला गया। कपड़ों में आग लगे होने की वजह से लपटें बाहर तक आने लगीं। इससे पड़ोसी दुकानदार भी दहशत में आ गए। मगर दमकलकर्मियों ने दो तरफ से पानी डालकर दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। दुकान में रखा सामान और फर्नीचर पूरी तरह से जल गया। लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें