फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी से दबकर किसान की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज पटियाली के गांव बहोरा में बैलगाड़ी से दबकर मौत का शिकार किसान बृजेश का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बहोरा में बैलगाड़ी से खेत पर तंबाकू लेने गए किसान की बैलगाड़ी से दबकर मौत हुई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

घटना बैलों के बहक जाने से हुई। बहोरा निवासी बृजेश(36) पुत्र ओमप्रकाश बृहस्पतिवार सुबह बैलगाड़ी लेकर अपने खेत पर तंबाकू की फसल लेने गया था। तंबाकू की फसल भरने के दौरान बैलगाड़ी से बैल निकालकर अलग बांध दिए और फिर बैलगाड़ी में तंबाकू की फसल भर ली। इसके बाद वह बैलगाड़ी में बैलों को जोड़ रहा था। इसी बीच किसी तरह बैल बहक गए और फिर बैलगाड़ी से निकलकर भाग गए।
इस दौरान तंबाकू से भरी बैलगाड़ी का अगला हिस्सा जमीन पर गिरा। इस हिस्से में लोहे की एक सरिया लगी थी जो किसान के पेट में जा घुसी। उसकी तेज चीख निकली। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़कर बचाव के लिए भागे और आनन फानन में किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले गए। यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें