फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईएएस अधिकारी से है पहचान बताकर ठगे 75 हजार रुपये

Sun, 28 Sep 2025 10:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक व्यापारी को साइबर ठग ने सीआरपीएफ का जवान बताकर व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद एक आईएएस अधिकारी से पहचान बताकर भरोसा जीत लिया। ट्रांसफर होने की वजह से घर का सामान सस्ते में बेचने की बात कहकर 75 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नई विजय नगर कॉलोनी निवासी अजय मित्तल ने केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ का जवान संतोष कुमार बताया। बोला कि उसका ट्रांसफर हो गया है। इस वजह से वह घर का सामान सस्ते में बेचना चाहता है।

दूसरे दिन उसने सामान की फोटो के साथ लिस्ट भेज दी। मना किया तो ठग ने भरोसा दिलाने के लिए उनके व्हाट्सएप पर एक आईएएस को परिचित बताकर उनकी फोटो भी भेज दी। इससे वह उसकी बातों में आ गए।
विज्ञापन


अपनी पत्नी के बैंक खाते से नितेश दुबे नाम के युवक के खाते में 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग 41 हजार रुपयों की और मांग करने लगा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने ठग से पहचान पत्र और वीडियो कॉल पर बात करने के लिए बोला तो उसने फोन काट दिया। बाद में स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें