फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धनौला देवी मंदिर के पास नहीं खुलेगा शराब का ठेका, मंदिर के पास ठेका खोलने के विरोध में हुई महापंचायत, आपसी सहमति से बदला फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौला कलां में श्रद्धा और जन-विरोध की बड़ी जीत हुई है। प्रसिद्ध धनौला देवी मंदिर के समीप शराब का ठेका खोले जाने की सूचना पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई गांवों के लोगों ने मंदिर परिसर में महापंचायत बुलाई, जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को जैसे ही मंदिर के पास ठेका खुलने की भनक लगी, वे लामबंद होकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का स्पष्ट तर्क था कि मंदिर एक पवित्र स्थल है और इसके बिल्कुल करीब शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल दूषित होगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी, बल्कि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बढ़ेगा।
विरोध के स्वर तेज होने पर मंदिर परिसर में एक विशाल पंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत में संबंधित ठेका संचालक युवक को भी बुलाया गया। लंबी चर्चा और ग्रामीणों के कड़े रुख के बाद, आपसी सहमति से यह तय हुआ कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यहाँ शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। पंचायत में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने भी शिरकत की और ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराया। इस दौरान ग्राम प्रधान बहादुर सिंह, कालीचरण, मुकेश, चरण सिंह, नरेश, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें