फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-एटा मार्ग पर मिशन चौराहा के समीप सड़क पार कर रही महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार रामादेवी (50) पत्नी मनीष कुमार निवासी मिशन चौराहा नदरई गेट हुई। वह रविवार सुबह घर की साफ-सफाई कर कूड़ा डालने के लिए सड़क पार कर डस्टबीन की ओर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार करने उसमें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। हादसा होते ही वहां आस-पास खड़े लोग एकत्रित हो गए।
उसके परिजनों को हादसे की जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उसे आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उसे अलीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला का शव लेकर वापस आ गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें