फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर पर चढ़ा, लगी वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली हाईवे के लायर्स काॅलोनी कट पर सिकंदरा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ पर डंपर के पीछे वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को हटाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुई। इसके बाद मौके पर क्रेन बुलाकर डंपर को डिवाइडर से उतारा गया। तकरीबन आधे घंटे तक वाहनों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। घटना दोपहर तीन बजे के करीब खंदारी फ्लाईओवर के पास की है। राजस्थान नंबर का डंपर आरजे47जीए4162 माल लेकर मथुरा की ओर से फिरोजाबाद जा रहा था। हादसे के दौरान चालक केबिन में फंस गया। करीब आधे घंटे की मशक्क्त के बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं, एमजी रोड पर दोपहर 12 बजे के बाद दीवानी, नगर निगम के पास, सेंट जोंस चौराहा, एसएन मेडिकल तिराहा, धाकरान, रावली आदि स्थानों पर रास्ता संकुचित मार्ग के कारण वाहनों को रेंग-रेंग कर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें