फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाही को मारी टक्कर

Fri, 29 Aug 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ईशन नदी पुल पर बुधवार की रात को ड्यूटी कर रहे यातायात के आरक्षी को पीछे से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद आरक्षी काफी दूर जा गिरा, उसकी वर्दी फट गई और चोट लगी। इस बीच चालक गाड़ी को तेजी के साथ दौड़ाता हुआ वहां से भाग निकला। घायल का पुलिस ने मेडिकल कराया, कोतवाली में तहरीर दी गई है।यातायात पुलिस में तैनात आरक्षी जितेंद्र कुमार बुधवार की रात को अन्य कर्मियों के साथ ईशन नदी पुल पर ड्यूटी कर रहे थे। वह मार्ग से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग करते हुए पुल की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने आरक्षी को चपेट में ले लिया। साइड से टक्कर लगने के बाद आरक्षी सड़क किनारे काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे वर्दी भी फट गई। इस बीच चालक गाड़ी को तेजी के साथ लेकर भाग गया। जानकारी होने के बाद थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। टक्कर मारने वाली गाड़ी के पीछे राम राज्य लिखा था। घायल आरक्षी का मेडिकल कराया गया, जितेंद्र ने बताया कि उनकी ओर से कोतवाली में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें