बरौली अहीर। गांव कोटली बगीची में भगवान बुद्ध की दिव्य झांकी निकाली गई। इसका लोगों ने भव्य स्वागत किया। भगवान बुद्ध की जयंती पर भव्य झांकी का शुभारंभ कोटली बगीची, देवरी रोड पर पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने किया। दिव्य झांकी का लोगों की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने झांकी के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।