फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवानी में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक ने शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर चर्चा की की गई। उन्होंने अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर लोक अदालत में निस्तारित करने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत में चिह्नित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजे जाएं। बैठक में अपर जिला जज अमरजीत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार, सीजेएम शारिब अली व अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें