फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 31 Mar 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सिढ़पुरा के गांव मुइउद्दीनपुर स्थित शिव मंदिर में मां काली की प्रतिमा का पूजन करते श्रद्धालु ।
विज्ञापन
कासगंज। विकास खंड क्षेत्र के गांव मुइउद्दीनपुर स्थित शिव मंदिर पर सोमवार को मां काली एवं बाबा भैरो की मूर्ति की स्थापना की गई। इससे पूर्व क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान पूर्वक, दूध, शहद, दही से मां काली व भैरो बाबा की मूर्ति का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल लोगों और झांकियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मां काली के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, भक्ति गीतों पर महिलाएं अन्य श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मंदिर में विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ मां काली व भैरो बाबा की मूर्ति की स्थापना की गई।श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें