फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात प्रमुख शिवालयों की पालकियों के साथ निकलेगी भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
लोहामंडी ​स्थित अग्रसेन भवन के पुष्पांजलि सभागार में ​शिव परिवार की ओर से श्री ​शिव महापुराण के
विज्ञापन
आगरा। शिव परिवार संस्था की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन लोहा मंडी में 17 से 23 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा में शहर के सात प्रमुख शिवालयों की दिव्य पालकियां एक साथ कलश यात्रा में शामिल होंगी। सोमवार को पुष्पांजलि सभागार में पदाधिकारियों ने आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर शहरवासियों को आमंत्रित किया।
विज्ञापन

मुख्य यजमान छोटेलाल बंसल एवं कांता बंसल ने बताया कि कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री शाम पांच बजे से शिव महिमा का रसपान कराएंगे। याज्ञिकरत्न पंडित विष्णुकांत शास्त्री धार्मिक अनुष्ठान कराएंगे। सदस्य अखिल मोहन मित्तल ने बताया कि 17 मई को सुबह आठ बजे चिंताहरण मंदिर जयपुर हाउस से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में श्री मनकामेश्वर नाथ महादेव, राजेश्वर नाथ महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, कैलाश महादेव, वनखंडी महादेव और बल्केश्वर नाथ महादेव की पालकी शामिल होंगी। इसके अलावा द्वादश ज्योतिर्लिंगों की झांकियां, नासिक बैंड और पारंपरिक बाजे-गाजे भी शामिल होंगे।
संस्था से जुड़े सलिल गोयल ने बताया कि 15 मई को महादेव के नाम की मेहंदी कार्यक्रम होगा, 18 को 201 रुद्राभिषेक और 21 को गोपाल सहस्त्रनाम पाठ एवं तुलसी अर्चन का आयोजन होगा। 23 मई को हवन, ब्रह्मभोज और प्रसादी वितरण होगा। इस मौके पर सुनील गोयल, आशीष अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, अश्विनी बंसल, आकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अनुरंजन सिंघल, वीरेंद्र सिंघल, निखिल गर्ग, महेश गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें