122... कारगिल पेट्रोल पंप स्थित एक रेस्तरा में सहेली वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस पर छात्रों
- फोटो : samvad
आगरा। कारगिल पेट्रोल पंप स्थित एक रेस्तरां में सहेली वेलफेयर सोसायटी का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया। शुभारंभ बैकुंठी देवी विद्यालय की प्राचार्य पूनम सिंह, डॉ. रेखा गुप्ता, संस्थापिका मीनाक्षी खंडेलवाल, रजनी रावत, रानी जैन और अध्यक्ष भावना जैन ने किया। गणपति वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में कई प्रांतों की संस्कृति को समेटे भारत की अनेकता में एकता को दर्शाती नृत्य नाटिका ने सभी का मनमोह लिया। इसमें 30 विजेता छात्रों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सचिव प्रवीणा शर्मा ने बीते साल की रिपोर्ट पेश की। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम किशांगी, दूसरे सौम्या व तीसरे स्थान पर शिफा रही। राशि शर्मा ने भोजपुरी लोकगीत की शानदार प्रस्तुति दी। संचालन श्वेता गर्ग व नीलिमा शर्मा ने किया। इस दौरान वंदना सिंघल, कविता गुप्ता, ममता, रेखा जैन, रचना जैन, विनीता, पूनम, पारुल, हर्ष, सारिका, करिश्मा, छाया, प्रीति, अर्चना आदि मौजूद रहीं।