फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासौनी क्षेत्र से अगवा युवती हरिद्वार में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बासौनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मौसा के घर से अगवा हुई युवती पुुलिस को हरिद्वार में मिली। आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक फरार है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बासौनी आलोक दीक्षित ने बताया कि मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती 14 अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसा के घर आई थी। यहीं से 27 अप्रैल को वह लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले गुुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में जनसेवा केंद्र संचालक भीमसेन पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन हरिद्वार में मिली। इस पर पुलिस टीम ने पहुंचकर युवती को बरामद कर लिया। जबकि आरोपी फरार है। युवती का मेडिकल कराकर अदालत में उसका बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें