फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैस सिलिंडर में रिसाव से घर में लगी आग, सामान जलकर खाक

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।निबोहरा में सिलेंडर से आग लगने से जला सामान, मौके पर पुलिस मौजूद
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के ग्राम पोखरिया में बुधवार को घर में रखे गैस सिलिंडर में अचानक हुए रिसाव से आग लग गई। घर में रखा अनाज और कपड़े सहित सामान जल गया।
विज्ञापन


पोखरिया निवासी लोकमन ने बताया कि बुधवार को घर में रखे सिलिंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख परिजन में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े सहित अन्य सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें