फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जटिल ऑपरेशन कर पांच किलो के बच्चे का कराया जन्म

Fri, 15 Nov 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में नवजात शिशु के साथ डॉक्टर निशिता यादव और उनकी टीम। - फोटो : सौ शैया अस्पताल में नवजात शिशु के साथ डॉक्टर निशिता यादव और उनकी टीम।
विज्ञापन
मैनपुरी। अब सिजेरियन प्रसव के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। सौ शैया अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पांच किलो के बच्चे को सिजेरियन प्रसव के माध्यम से जन्म दिलाया है। जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। यह सफलता डॉ. निशिता यादव की टीम को मिली है।
विज्ञापन

सौ शैया अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एक के बाद सामान्य और सिजेरियन प्रसव करा रही है। मोहल्ला गाड़ीवान निवासी पुष्पेंद्र कुमार की पत्नी आरती को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे परिजन सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. निशिता यादव ने उसकी जांच की तो बच्चे का वजन चार किलो से अधिक लगा। इस पर डॉक्टर ने परिजन को जानकारी दी कि बच्चे का वजन अधिक होने से सामान्य प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा को दिक्कत हो सकती है।
परिजन ने डॉक्टर की सलाह मानते हुए सिजेरियन प्रसव की अनुमति दे दी। इसके बाद डॉ. निशिता ने अपनी टीम के साथ 2:55 बजे आरती को सिजेरियन प्रसव कराया। इससे आरती ने एक लगभग पांच किलो वजन के पुत्र को जन्म दिया। आरती को पहले से तीन बेटियां थीं। आरती का सुरक्षित प्रसव होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रसव कराने वाली टीम में निश्चेतक डॉ. विकास यादव, ओटी इंचार्ज शशी बाथम, स्टाफ रेनू, हिमांशु, आशा,कमला, रवि, चंद्रभान आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें