टूंडला। स्टेशन रोड निवासी शालू ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2021 को अागरा के वजीरपुरा निवासी सचिन से हुई थी। ससुरालीजन दहेज में तीन लाख रुपये और एक स्कूटी न मिलने पर मारपीट करने लगे। 2 अप्रैल 2023 को गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। 8 अक्तूबर 2025 को ससुरालियों ने कोर्ट में विचाराधीन मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर पिटाई की। आरोपी पति सचिन, देवर गोविंदा, ननद शीतल, रशमी, प्रभा, अंकिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद